पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारी

मुजफ्फरनगर। पटेलनगर नई मंडी की प्रतिष्ठित संस्था श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति इस वर्ष अपने स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारियों में जुटी है। पचास वर्षों की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक यात्रा को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से समिति द्वारा भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी क्रम में रामलीला मंचन की तैयारी में जुटे कलाकार पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ रिहर्सल में भाग ले रहे हैं, जिससे दर्शकों को इस वर्ष एक भावपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुति देखने को मिले। जिसमें भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और पारंपरिक प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  निखरने लगी मोती झील, अब दूसरे फेज का काम शुरू

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर नई मंडी इस वर्ष अपना 50वां स्वर्ण जयंती उत्सव मनाने की तैयारियों में जुटी है। इस साल आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव के लिए कलाकारों के द्वारा रामलीला भवन में निरंतर रिहर्सल कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रामलीला मंचन किया जा रहा है। रविवार को रामलीला भवन में कलाकारों ने मंचीय प्रस्तुति का अभ्यास किया, जिसमें उनके द्वारा निर्देशकों के मार्गदर्शन में रावण जन्म एवं सीता हरण लीला मंचन के लिए सुन्दर कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन द्वारा किया गया। निर्देशक मंडल में नारायण ऐरन, गोविन्द शर्मा, जितेन्द्र नामदेव ने कलाकारों को कला के विषय में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुड

उन्होंने बताया कि रामलीला पटेलनगर का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही किया जाता रहा है। इसके लिए 100 से ज्यादा कलाकार विभिन्न रूप से रामलीला भवन से जुड़े हुए हैं। सावन माह की शुरूआत से ही कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल प्रारम्भ कर दी जाती है, जो निरंतर जारी है। इस साल हम 50वां रामलीला मंचन महोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पांच सितम्बर को हनुमान जी रामलीला का ध्वज लेकर भक्तों के बीच जायेंगे और 20 सितम्बर से रामलीला मंचन का प्रारम्भ होगा। रिहर्सल कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल चोधरी, मंत्री सुरेन्द्र मंगल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के साथ ही वरिष्ठ कलाकार प्रदीप, बोबी, अंशुल गुप्ता, पंकज शर्मा, यश गर्ग, राकेश मित्तल, तनिष्क भारद्वाज, आकाश गोयल, लक्ष्य बंसल, शिवांश ठाकुर, राकेश वशिष्ठ, यश चौधरी दीपक मित्तल, प्रियांशु धीरयान, उदय कौशिक, कृष्णा नामदेव, आर्यन गुप्ता, चिराग चौधरी आदि उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कार सवारों से बचने के लिए प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, युवती की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *