शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर के विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आज दो वार्ड में शहर की तीन कालोनियों अम्बा विहार, अवध विहार और अग्रसैन विहार में 57 लाख रुपये की लागत से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण किया और उन्हें जनता को समर्पित किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद् के पूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शहर की हर गली और मोहल्ले में साफ-सफाई और बेहतर सड़क सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा सोमवार को सभासद रजिया शाहिद आलम के वार्ड संख्या 43 के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला अम्बा विहार के मुख्य मार्ग के नव निर्माण को जनता को समर्पित किया। यहां पहुंचने पर सभासद पति शाहिद आलम ने पालिकाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने यहां पर मुख्य मार्ग का उद्घाटन किया। करीब 350 मीटर लंबा यह मुख्य मार्ग नगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत राज्य वित्त आयोग की धनराशि से दो हिस्सों में नाज प्रोविजन स्टोर से सतीश गोयल टिहरी वालों के आवास तक और मुस्तफा मस्जिद वाली गली से भोला जनरल स्टोर तक सीसी सड़क के रूप में निर्मित कराया गया है। इस पर पालिका द्वारा करीब 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। उद्घाटन से पूर्व पालिकाध्यक्ष ने भ्रमण करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा और स्थानीय नागरिकों से भी मिलकर संवाद स्थापित किया।

इसके अलावा वार्ड 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत करी 29 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। यहां सभासद के साथ स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन कर सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नगर पालिका वार्ड के सभासद पति शाहिद आलम, सभासद ममता बालियान, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सलीम, शौकत अंसारी, पूर्व सभासद विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता, जोंटी त्यागी, जूनियर इंजीनियर कपिल कुमार एवं लिपिक गोपाल त्यागी सहित समाजसेवी असद फारूकी, कासिम जिला पंचायत सदस्य, परवेज अहमद एडवोकेट, दानिश, रियाज एडवोकेट, आरिफ राणा, डाक्टर जुल्फिकार राव सहित सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकार संगठनों

Read More »