सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहेः इकरा हसन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय, महावीर चौक पर शनिवार को संविधान मान स्तंभ दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैराना से सांसद इकरा हसन नेे संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जनचेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान आज देश की जनता के लिए गंभीर विषय है। आज के दिन ही हमें संविधान मिला था। आज जो लोग सत्ता में बैठे वो लगातार ये प्रयास कर रहे हैं कि जनता को मिले संवैधानिक अधिकारों को कमजोर किया जाये। वो सामने से या पीछे दरवाजे से ऐसी योजना लाने का प्रयास कर रहे हैं। ये संविधान ही हम जैसे देश के पिछड़ों, दलितों शोषितों और वंचितों की सुरक्षा की गारंटी है। यह नहीं रहेगा कि हम सभी की सुरक्षा कोई नहीं कर पायेगा। सांसद इकरा ने ऐसा संविधान देने के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश के हर वर्ग को संविधान के रूप में अधिकारों का एक सुरक्षा कवच दिया है। इस सरकार ने संवैधानिक संकट पैदा किया है और ऐसे में हमें सोचना होगा कि बदलाव लाया जाये।

उन्होंने बिहार में एसआईआर को बैकडोर की एनआरसी बताते हुए कहा कि ये सरकार मतदाता पहचान के नाम पर देश में रहने और देश का नागरिक होने का प्रमाण बिहार के लोगों से मांग रही है। खुद उनके मंत्री को अपने पूर्वजों के कागज नहीं मिल रही है। ये लोग जनता को वोट के अधिकार से भी वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार स्कूल मर्ज के नाम पर अधिकारों से वंचित कर रही है। गरीब अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने से वंचित होगा। इस सरकार को जनसरोकारों से कोई लेना देना नहीं है। इकरा ने कहा कि आज इस सरकार को बदल कर संविधान के मूल्यों का संरक्षण करने वाली सरकार को लाने का संकल्प लेना होगा।

सपा सांसद ने कहा कि मुजफ्फरनगर से लगाव बहुत पुराना है। ये धरती मेरे वालिद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। उस दौर के चुनाव में आपने मेरे वालिद को भरपूर प्रेम देकर जिताने का काम किया था, जब टीवी वाले उनको चुनावी बिसात पर चौथे नम्बर पर बता रहे थे। यहां से जिताकर आपने संसद में भेजा और सेवा का अवसर दिया। लगाव की यह डोर तभी से हमारे परिवार से जुड़ी है। 2024 में हमने कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की लोकसभा सीटें जीती हैं। मुजफ्फरनगर में भले ही सपा का केवल एक विधायक है, तो ये भी याद रखो कि यहां भाजपा का भी एक ही विधायक है और जो दूसरे जीते हैं, उसमें सपा की ही जीत छिपी हुई है। ऐसे में समीकरण साफ है कि इस जिले की सभी छह सीटें हम जीत सकते हैं। कार्यकर्ता अपनी ताकत को समझकर मेहनत करे और खींचतान में दूसरों को अपने बीच में स्थान नहीं देना है। सोच और दिल बड़ा रखते हुए सभी एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करें। टिकट को भी मिले, लेकिन कार्यकर्ता केवल एक ही लक्ष्य बनाकर काम करे कि हमें अपनी सरकार बनानी है। एडीएम प्रकरण में साथ देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि ये मेरी नहीं बल्कि उस सदन और पद की बेइज्जती है, जहां जनता ने मुझे चुनकर भेजा है। यह लड़ाई हमने छोड़ी नहीं है, हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजर

चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार संविधान को तोड़ने का काम कर रही है। मुजफ्फरनगर में लोगों के कपड़े उतारकर उनके धर्म की पहचान करने का प्रयास किया गया। अगर सरकार कोई कानून लाती है तो सरकार की जिम्मेदारी है, उसे लागू करने का। अधिकारी आज बेलगाम हैं। यहां के विधायक व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिकायत करते हैं कि एसडीएम नहीं मान रही हैं। प्रयागराज के कैबिनेट मंत्री भी अधिकारियों की शिकायत करती हैं। अफसरशाही हावी है। हमारी बहन और पार्टी सांसद इकरा के साथ दुर्व्यवहार किया गया, एक सांसद के साथ यह व्यवहार सही नहीं ठहराया जा सकता है। एक आम आदमी को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसी को लेकर यहां आज संविधान मान स्तंभ दिवस मनाकर रोष जताया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Also Read This

देवबंद जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेते विधायक राजीव गुम्बर

देवबंद में सीएम योगी संग विधायक राजीव गुम्बर की सेल्फी वायरल

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देवबंद जनसभा विकास परियोजनाओं और राजनीतिक संदेशों के लिए चर्चा में रही, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच दो तस्वीरों ने लोगों का खास ध्यान खींच लिया। एक तस्वीर में नगर विधायक राजीव गुम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आत्मीय अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे एक बच्चे ने ‘नन्हे योगी’ के रूप में लोगों का दिल जीत लिया। जनसभा स्थल पर जहां मंच से विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की बात हो रही थी, वहीं मंच के आसपास की ये तस्वीरें भीड़ और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का विषय बन गईं। खासकर विधायक राजीव

Read More »
मंडी समिति कार्यालय में अधिकारियों से समस्याएं रखते व्यापारी

मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी समिति में आग की घटना के बाद अब व्यापारियों ने मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह और निर्माण विभाग के जेई से मुलाकात की गई। व्यापारियों ने अधिकारियों को मंडी परिसर की कई पुरानी और नई समस्याओं से अवगत कराया। सबसे पहले आग से प्रभावित दुकान और उसके आसपास क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत व निर्माण का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि आग लगने के बाद दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा है, इसलिए मरम्मत

Read More »
देवबंद में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे। देवबंद के जड़ौदा जट्ट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं और लगभग 350 विकास योजनाओं का जिक्र सामने आया है। कार्यक्रम में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनसभा में मुख्यमंत्री ने विकास, कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देवबंद की धरती से विकास का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन

Read More »

जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे एडीएम ने दी जानकारी, 21 मई तक स्वगणना का अवसर मिला मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है, ऐसे में स्वगणना कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिवस प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का दिवस तय होने के कारण गुरूवार को रालोद सांसद चंदन चौहान, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी अपने अपने घरों पर स्वगणना कर जनगणना 2027 में भागीदारी की और लोगों से भी स्वगणना के तहत अपनी व परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए प्रेरित करते हुए अपील की है। गुरूवार से देश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फनगर में भी

Read More »

जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा-  अल्मोड़ा के भतरोंजखान क्षेत्र में जागर कार्यक्रम से लौट रही लोगों की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने

Read More »

यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

उत्तर प्रदेश में तीन विभागों से 481 युवाओं को मिली नौकरियों, सीएम योगी के साथ मंत्री कपिल देव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन,

Read More »