महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैंः ममता अग्रवाल

हापुड़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, हापुड़ की महिला इकाई द्वारा भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ममता अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को समाज के उत्थान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और अगर वे संगठित होकर कार्य करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। तीज पर्व के पारंपरिक आयोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन नारी शक्ति को एक मंच प्रदान करते हैं, जिससे सामाजिक एकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं और लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाया।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग


ममता अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, हापुड़ की महिला इकाई द्वारा आयोजित तीज उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को समाज के उत्थान और विकास में योगदान तथा समाहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं तीज पर्व के लिए एक सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी टीम को बधाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेन्द्र अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, बिजेन्द्र गर्ग, सुशीला गर्ग, जिलाध्यक्ष संजीव कृष्णा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दिनेश सिंघल, महिला मण्डल जिलाध्यक्ष रति अग्रवाल, पारूल जिन्दल, सुहानी गोयल, राधिका गर्ग, पूजा सिंघल, आंचल गुप्ता, कोपल अग्रवाल, भवनिता अग्रवाल और रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने गांव से शहर तक चलाया आभियान, मचा हड़कंप
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *