शिवरात्रि आत्मा की शुद्धि, संयम और सेवा का पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। सावन माह की शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को अबूपुरा स्थित बस्सो देवी की धर्मशाला में शिवभक्ति को समर्पित एक भव्य कीर्तन सभा का आयोजन किया गया। कीर्तन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आयोजक मंडल की ओर से पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

बाला जी दरबार संकीर्तन मंडल, सत्यपुरी खादरवाला द्वारा बस्सो देवी की धर्मशाला अबूपुरा में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोषों से गूंजता रहा। धर्मशाला को भव्य रूप से सजाया गया था। मंच पर सजे कीर्तन मंडल ने जैसे ही भगवान शिव की महिमा के गुणगान के लिए भजनों की लड़ी शुरू की, भक्तगण भक्ति रस में सराबोर हो उठे। भोले बाबा को समर्पित भक्ति गीतों से माहौल शिवमय बन गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भगवान शिव का पूजन अर्चन करते हुए पंकज जिन्दल गुरूजी का आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मा की शुद्धि, संयम और सेवा का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से सभासद मनोज वर्मा, बिजेंद्र पाल, चंद किरन गुरु जी, पंकज जिंदल, प्रवीण कुमार, शलभ गर्ग सहित अन्य श्रद्धालुजन मौजूद रहे। सभी ने कीर्तन का रसास्वादन किया और बाबा भोलेनाथ से सभी के लिए स्वस्थ जीवन, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पंकज जिन्दल गुरूजी ने बताया कि इस विशेष दरबार में बाबा और गुरु महाराज की कृपा अपार मानी जाती है। इसलिए आज यहां पर जिन माताओं और बहनों की गोद नहीं भरी है या उनको संतान प्राप्ति की कामना है, उनके द्वारा एक बिना दाग वाला सेब दरबार में अर्पित कर विशेष पूजा की गई। यह परंपरा बाबा के दरबार में विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है, जिसके प्रति भक्तों का अटूट विश्वास बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  ACHIEVEMENT--कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति स्वरूप’ दिखाने वाली मुजफ्फरनगर की मासूमा ने जीता दिल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अब नियमित-संविदा सफाई कर्मियों की होगी शिनाख्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अब नियमित-संविदा सफाई कर्मियों की होगी शिनाख्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक

Read More »