सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कचौरी नाथ में रुद्राभिषेक, योगी बाबा चंचल नाथ ने दिया आशीर्वाद

थाना भवन जनपद शामली। सावन मास के पहले सोमवार को थाना भवन के प्रसिद्ध मंदिर कचौरी नाथ में भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे हुआ, जो शाम 5:00 बजे तक चला।इस अवसर पर योगी बाबा चंचल नाथ जी ने विधिवत शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।रुद्राभिषेक कार्यक्रम में योगी सतीश नाथ जी, अजय नाथ जी, अर्जुन नाथ जी, सहयोगी पंडित विष्णु दत्त, पंडित अंकुर जी, एवं सेवादार संदीप मोगा, गोपाल सैनी, कुलदीप कश्यप, सचिन सैनी, मोहित गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि योगी बाबा चंचल नाथ जी के पावन चरण थाना भवन की धरती पर पड़े और क्षेत्र को उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »