धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा स्वागत

खतौली। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मन्सूरपुर के सौजन्य से चितौड़ा झाल पर कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र सिंह व चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने फीता काटकर एवं शिव उपासना के साथ शिविर की शुरुआत की। इस शिविर में चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आने वाले सभी कांवड़ यात्रियों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। उन्हें प्रसाद वितरण कर सम्मानित किया गया। शिविर में ठंडे पेय पदार्थ, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कारखाना प्रबंधक विवश्वान त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह सेवा शिविर निरंतर शिवरात्रि तक संचालित रहेगा और प्रत्येक शिव भक्त की सेवा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शिवभक्ति का प्रतीक है और इसमें भाग लेना सौभाग्य की बात है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अपराध पर नकेल कसने को एसएसपी सख्त, कार्रवाई में तेजी के निर्देश

शिविर शुभारंभ के दौरान गन्ना महाप्रबंधक उत्तम वर्मा, दिनेश कुमार, बृजराज यादव, राजबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, करण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। सभी ने शिविर को सफल बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य किया।

Also Read This

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधिलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »