शाहरुख पठान…जानिए जीवा-मुख्तार गैग के एक प्रोफेशनल किलर के अंत की दास्तां

मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के शॉर्प शूटर और 50 हजार रुपये के ईनामी शातिर बदमाश शाहरुख पठान को स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट ने रविवार की देर रात हुई मुठभेड़ में मार गिराया। शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसके पास से एसटीएफ ने 9 एमएम की देसी पिस्तौल सहित तीन पिस्टल और 60 से ज्यादा कारतूस बरामद किये। मुठभेड़ में बदमाश ने दस राउंड से ज्यादा फायर किये, एसटीएफ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। शारुख पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। पठान को जीवा के साथ हुई एक मुलाकात ने अपराध जगत में खौफ का पर्याय बना दिया। पंचर की दुकान में औजार थाने वाला पठान का अंत अपराधियों को एक करारा सबक है। जानिए एक शातिर के अंत की यह पूरी दास्तां…..

प्रोफेशनल किलर था शाहरुख, छह माह पहले हुई शादी

एसटीएफ मेरठ की टीम के हत्थे चढ़ा जीवा और मुख्तार गैंग का शॉर्प शूटर शाहरुख पठान शातिर और बेरहम कातिल था। उसको अपराध जगत प्रोफेशनल किलर के रूप में पहचान मिली थी। खालापार की तंग गलियों से निकलकर शाहरुख ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध जगत में खौफ के सहारे खूब नाम कमाया। वो सुपारी लेकर हत्या करता था। शाहरुख मुख्तार गैंग के साथ ही पश्चिम यूपी में कुख्यात संजीव जीवा गैंग के लिए भी काम करता था। उस पर लूट और हत्या के 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे। संभल जिले के बनियाठेर थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने का केस दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। इसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गया। तब से पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी। छह माह पहले ही शाहरुख ने शादी की थी। शाहरुख जुर्म की दुनिया में आने से पहले खालापार में ही साइकिल पंचर की दुकान चलाता था। इसके बाद वह छोटी मोटी चोरी करने लगा। कई चोरियों के बाद भी जब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। कुछ बड़ी वारदात में नाम आया तो शाहरुख को जीवा र्गैंग के लोगों का साथ मिल गया। वो एक बार जीवा से मिला और फिर एक शूटर के रूप में उसके लिए काम करने लगा।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत

कारोबारी की हत्या में हो चुकी उम्रकैद, जमानत पर था बाहर

शॉर्प शूटर शाहरुख पठान ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में आसिफ जायदा नाम के युवक की हत्या कर दी थी। इसमें वो जेल गया था, जेल से ही वह पेशी पर लाने के दौरान सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से साल 2016 में फरार हो गया। फरारी के दौरान जीवा के कहने पर उत्तराखंड में हरिद्वार में कंबल कारोबारी गोल्डी की 2017 में हत्या की थी। इस मामले में शाहरुख को संजीव जीवा के साथ उम्रकैद की सजा हुई थी। करीब 8 महीने पहले वह जमानत पर बाहर आ गया। जेल से बाहर आते ही उसने हत्या के गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया। शाहरुख की एक रील सामने आई थी। इसमें वह मुख्तार के बेटे अब्बास के साथ नजर आ रहा है। फरारी के दौरान आसिफ जायदा मर्डर केस में गवाह आसिफ के पिता की 2017 में कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर दी थी। इसके बाद शाहरुख पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-12 साल बाद फिर सीधे मुकाबले में मिथलेश पाल

साढ़े बारह बजे एसटीएफ ने लगाई फिल्डिंग, दस मिनट चली मुठभेड़

छपार थाना क्षेत्र में शाहरुख पठान की इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ मेरठ की दो टीमें एसआई जयवीर सिंह और एसआई दुबेश ढबास के नेतृत्व में दो गाड़ियों से पहंुची थी। मुठभेड़ को लेकर छपार थाना क्षेत्र में एसटीएफ के उप निरीक्षक जयवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 12.30 बजे दोनों टीमों ने रोहाना रोड पर बिजोपुरा कट के पास शाहरुख पठान की तलाश में फिल्डिंग जमा ली थी। करीब 1.05 बजे एक ब्रेजा कार बिना नम्बर की आती नजर आई। रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगा, कुछ दूर जाकर कार गडढे में धंसकर रुकी तो कार चालक उतरकर फायरिंग करते हुए भागा। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की और दस मिनट चली मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। एसटीएफ ने बचाव में 11 राउंड फायर किये। इसमें एसआई जयवीर सिंह, हैड कांस्टेबल रकम सिंह और आकाश दीप ने 3-3 तथा हैड कांस्टेबल प्रदीप धल्कड़ ने अपने सरकारी पिस्टल से 2 राउंड फायर किये। शाहरुख पठान द्वारा की जा रही फायरिंग में एसटीएफ की स्कार्पियो यूपी 32 ईजी 4612 में गोली लगी, जिससे आगे ओर पीछे के दोनों शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। 

इसे भी पढ़ें:  'कोच के नीचे से उठा धुआं, फिर भड़की आग'

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »