ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में एक मूक बधिर युवक द्वारा महिला कांवड़ियां की कांवड़ के पास थूक दिये जाने पर उपजा विवाद शांत ही हुआ था कि पुरकाजी में ही एक बार फिर से कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए बवाल मचा दिया। ढाबे पर भोजन करने के लिए रूके कांवड़ियों का आरोप है कि ढाबे के कर्मियों द्वारा परोसे गये खाने में प्याज डाला गया था, भोजन में वो सामने आया तो कांवड़ियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने ढाबे के कर्मचारियों की पिटाई कर दी और जमकर तोड़फोड़ करते हुए घंटों तक हंगामा कर बवाल मचाया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 में सोमवार की देर रात करीब 3 बजे कांवड़ियों और ढाबा मालिक के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। यहां पर स्थित श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ ढाबे पर कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कांवड़ियों ने खाने में प्याज मिलने की शिकायत पर आक्रोश जताया और कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन करतेे हुए हंगामा किया।

हरियाणा के कांवड़ियों का कहना है कि उन्हें जो खाना परोसा गया, उसमें प्याज मिली हुई थी। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस बात को लेकर कांवड़िए भड़क गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कांवड़ियों ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला किसी तरह शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, ढाबा मालिक धीरज पंवार ने बताया कि देर रात 3 बजे कुछ कांवड़िये ढाबे पर खाना खाने रुके थे। मालिक के अनुसार, खाना खाने के बाद जब पैसे मांगे, तो कांवड़ियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिससे बहस शुरू हुई और मामला बढ़ गया। इसके बाद ही कांवड़ियों ने अचानक ही खाने में प्याज डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल सहरावत पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

खाने में प्याज और पैसे मांगने पर ढाबे पर विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। तोड़फोड़ में एक कांवड़िए को चोट भी लगी है। हंगामे की घटना की सूचना मिलते ही पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और कांवड़ियों को गंतव्य की और रवाना किया। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात 3 बजे का मामला है, ढाबे पर हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा बुझा कर शांत किया गया और इसके बाद वो अपने रास्ते आगे बढ़ गये। होटल मालिक का कहना है कि खाने में प्याज का प्रयोग नहीं किया गया, पैसा मांगने पर ही कांवड़ियों ने यह आरोप लगाये और हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-ककरौली में सख्ती का रहा असर, बूथवार रिपोर्ट से जानें क्या रहा मतदान

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »