देवबंद में भव्य उल्लास के साथ हुआ आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का स्वागत

देवबंद । परम पूज्य पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य एवं आराध्य धाम प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के 37वें पुष्प वर्षायोग 2025 के अवसर पर सोमवार सुबह भव्य विहार का आयोजन किया गया। विहार सिल्वर पैराडाइज फार्महाउस (देवबंद-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे) से प्रारंभ होकर नगर देवबंद की ओर बढ़ा।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

विहार के दौरान देवबंद जैन समाज द्वारा हाईवे स्थित प्राची होंडा शोरूम पर बैंड-बाजों, जयकारों व पदपक्षालन के साथ आचार्य श्री का आत्मीय स्वागत किया गया।



 


इसके पश्चात जुलूस के रूप में नगर भ्रमण कराते हुए आचार्य श्री को मजनूवाला, नेचलगढ़, एमबीडी चौक, मैन बाजार, कानोनगयान होते हुए श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर (सारगवाड़ा अतिथि भवन) में विराजमान कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद के लोगों,बच्चों में दिखा योग के प्रति उत्साह

नगर के रेलवे रोड स्थित सुभाष चौक पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आचार्य श्री का पदपक्षालन कर भावपूर्ण स्वागत किया।

इस दौरान नगर भर में धर्ममय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्प वर्षा की, जय घोष गूंजते रहे और नगरवासियों ने आचार्य श्री के दर्शन लाभ लेकर पुण्य अर्जित किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »