मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावत

खतौली। मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष योगेश अहलावत ने पत्रकार वार्ता कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है। इसके तहत जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और सभी को समानता, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीने का हक है। धर्म, जाति, लिंग या उम्र के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और शोषण या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौत

अहलावत ने चिंता जताते हुए कहा कि विश्व में सबसे अधिक मानवाधिकार संस्थाएं भारत में हैं, फिर भी यहां मानवाधिकार हनन के मामले सबसे अधिक हैं। इसका प्रमुख कारण जागरूकता की कमी और कार्यकर्ताओं में असली मानवाधिकार भावना का अभाव है। एक सच्चा मानवाधिकार कार्यकर्ता वही होता है जो समाज और व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयं को भी समर्पित कर दे। उन्होंने जानकारी दी कि मानव अधिकार मिशन भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है और इसकी शाखाएं पूरे देश में फैली हुई हैं। यदि कहीं भी अन्याय होता है तो मिशन के कार्यकर्ता एकजुट होकर समाधान का प्रयास करते हैं। अंत में योगेश अहलावत ने बताया कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में एक मजबूत टीम का गठन कर जनहित कार्यों को गति दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में अजय जनमेजय, विक्रांत अहलावत, मिंटू सैनी, नकुल अहलावत, संजय अहलावत, पिंटू अहलावत, संजय खान, विवेक अहलावत व योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी का किया सफल अनावरणप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि

Read More »