यशवीर महाराज की उत्तराखंड में नो एंट्री, बॉर्डर पर रोका

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा से पूर्व ही कांवड़ मार्ग पर होटल और ढाबों पर पहचान अभियान चलाकर मुजफ्फरनगर में बड़ा विवाद खड़ा करते हुए एक होटल पंडित जी वैष्णो भोजनालय को बंद कराने वाले स्वामी यशवीर महाराज को शुक्रवार को यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर समर्थकों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस द्वारा रोक दिया गया। वो कांवड़ मार्ग पर हरिद्वार में होटलों के सत्यापन अभियान के लिए जा रहे थे। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने स्वामी यशवीर के राज्य में प्रवेश पर रोक लगा दी। घंटों तक वहां पर हंगामा हुआ और स्वामी यशवीर ने उत्तराखंड पुलिस की जोर जबरदस्ती पर नाराजगी जताई। इस बीच मुजफ्फरनगर में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। यहां से समर्थक और हिंदूवादी संगठनों के नेता भी बॉर्डर पर पहुंच गये थे।

आज हरिद्वार की ओर रवाना हुए योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज को उत्तराखंड पुलिस ने उनके समर्थकों सहित यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर नारसन पुलिस चौकी के समीप रोक लिया। बताया जा रहा है कि स्वामी यशवीर महाराज कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल और ढाबों के नामों की पहचान एवं सत्यापन अभियान के तहत हरिद्वार जा रहे थे।

स्वामी यशवीर महाराज का यह अभियान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर धार्मिक भावनाओं के अनुरूप होटल और ढाबों के नाम होने चाहिए। इस मुद्दे को लेकर मुजफ्फरनगर में पहले ही तीखा विवाद चल रहा है। कई लोग इसे धार्मिक जागरूकता की पहल मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला कदम करार दे रहे हैं। हरिद्वार जाते समय बॉर्डर पर रोके जाने की खबर मिलते ही स्वामी यशवीर महाराज के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे। समर्थकों का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक कार्य हेतु यात्रा करने से रोका जा रहा है, जो अनुचित है। विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल स्वामी यशवीर महाराज और उनके समर्थकों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है, और स्थिति पर उच्च अधिकारियों की निगरानी बनी रही।

स्वामी यशवीर महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ धार्मिक समरसता बनाए रखना और सनातन संस्कृति की रक्षा करना है, लेकिन उन्हें रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन अपने अधिकारों की लड़ाई भी जारी रखेंगे। नारसन पुलिस चौकी पर रोके जाने के बाद यशवीर महाराज के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और विरोध कियां, जिससे तनाव की स्थिति बनी रही। उत्तराखंड पुलिस व प्रशासन की ओर से स्वामी यशवीर महाराज की उत्तराखंड राज्य में नो एंट्री को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा से पहले किसी भी अप्रत्याशित गतिविधि से बचने के लिए यह रोक लगाई गई है। 

इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायलभाकियू

Read More »