नगर पंचायत की सीमा से बाहर भी कांवड़ में करेगे व्यवस्थाः जहीर फारूकी

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर एक मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष पुरकाजी जाहिर फारूकी द्वारा किया गया मीटिंग के अंदर थाना अध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह एसडीओ पुरकाजी कपिल मुनि पुरकाजी चिकित्सा प्रभारी सुमित चौधरी मौजूद रहे मीटिंग के अंदर पुरकाजी कस्बे के सम्मानित व्यापारियों एवं नागरिकों सहित भंडारा लगाने वाली टीमों ने भाग लिया।

सभी लोगों ने पुलिस विभाग और बिजली विभाग एवं सरकारी अस्पताल से संबंधित सुविधाओं पर चर्चा करके आगे के लिए सुझाव दिए थानाध्यक्ष पुरकाजी जयबीर सिंह ने कहा पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी कावड़ यात्रा में अनावश्यक रूप से मोटरसाइकिलों पर भीड़ में चक्कर काटने वालो का अव्यवस्था फैलाने वालो को हवालात में बैठाया जाएगा। एसडीओ पुरकाजी कपिल मुनि ने कहा कि पिछली कावड़ यात्रा से बहुत बेहतर व्यवस्थाएं इस बार की जा रही हैं यथासंभव बिजली के खंभे और नीचे लाइने बदली जा रही हैं। पहले से कम बिजली कट लगेंगे चिकित्सा प्रभारी सुमित चौधरी ने कहा कि सरकारी अस्पताल की 8 एंबुलेंस कावड़ मार्ग पर रहती हैं जगह जगह स्वास्थ शिविर लगाए जाते हैं इस बार जनता की मांग पर पुरकाजी कस्बे में अंदर भी लगाया जाएगा।

चेयरमैन पुरकाजी ने कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी पहले से भी अच्छी व्यवस्थाएं करेंगे भूराहेड़ी से फ़लौदा तिराहे तक बाईपास और अंदर से नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा अधिकतम व्यवस्थाएं संभाली जायेंगी जहीर फारुकी ने पुरकाजी के सभी व्यापारियों से कावड़ यात्रा में सड़कों पर आकर सहयोग करने की अपील की है। ये भी कहा कि कावड़ यात्रा में किसी भी तरह का व्यवधान डालने वाला यदि कोई मेरा समर्थक होगा तो उसके 10 लठ फालतू लगने चाहिए। मीटिंग में भाजपा नेता हरिराम सक्सेना तथा अन्य व्यापारियों ने जल निगम द्वारा कावड़ यात्रा के में तोड़ी गई सड़कों पर घोर लापरवाही के चलते अब तक सड़कें ठीक ना होने के आरोप लगाए। बैठक में मुख्य रूप से सचिन शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मोनू पंवार प्रधान भूराहेड़ी, रविन्द्र प्रधान लखनौती,राधेलाल अब्दुलपुर प्रधान, शाहलम गौड, आजाद फरीदी मेंबर, नदीम मेंबर, समर बाबू, संदीप गोयल, डॉक्टर मथुरा प्रसाद, मनीष गोयल, दीपक माहेश्वरी, डॉक्टर महावीर, डॉक्टर राजबीर, निखिल गोयल, संजय सिंघल, शरद गर्ग, लाला नवीन गोयल,वंश अग्रवाल, केपी सिंह, अनूप गोयल, आनंद धीमान, शादीराम, दीपू वर्मा, रजत वर्मा, संचित गर्ग , दिनेश गोयल आदि जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौत

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंगपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »