कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील सभागार में हुई बैठक, विभागीय अधिकारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

खतौली। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से खतौली तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजय सिंह तथा सीओ रामाशीष यादव ने की। बैठक में जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, यातायात प्रबंधन, टूटी सड़कों की मरम्मत समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हालांकि, इस बैठक में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे आवश्यक समन्वय में बाधा उत्पन्न हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम संजय सिंह ने शनिवार को पुनः बैठक बुलाने की बात कही, ताकि शेष बिंदुओं पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने काम के बारे में मौके पर जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान भाजपा के खतौली मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल और एसडीएम संजय सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। प्रवीण ठकराल ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने व्यापार मंडल और कांवड़ सेवा समितियों के सदस्यों को बैठक की सूचना समय से नहीं दी, जिससे कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय सहभागिता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि कांवड़ शिविर लगाने वालों को समय से अनुमति दी जाए और किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  जीआईसी के हैप्पीनेस पार्क में एंट्री फीस पर हंगामा

बैठक में तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी, सीएचसी प्रभारी डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें। उन्होंने अपने-अपने विभाग की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में तीखे संवाद और अधिकारियों की अनुपस्थिति के बावजूद यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। आगामी बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति और कार्ययोजना की समीक्षा के बाद व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे रामनवमी पर गीतापाठ का आयोजन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *