मूसलाधार बारिश-चरथावल थाने की छत ढही, किसान नेता की कार पर पेड़ गिरा

मुजफ्फरनगर। रविवार के बाद बुधवार को भी मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसने जिलेभर में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से लेकर देहात तक बारिश ने मौसम में गरमाहट से तो राहत दी, लेकिन कई स्थानों पर ये बारिश आफत लेकर भी आई।

बुधवार को सुबह से 12 बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही, जिसके बाद बारिश तो थोड़ी हल्की जरूर हुई, लेकिन उमस और घुटन ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी और नमी के चलते कई जगह लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। चरथावल थाना परिसर में बारिश ने खतरनाक रूप ले लिया जब एक पुराने कमरे की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि अंदर मौजूद पुलिसकर्मी समय रहते बाहर निकल गया और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थाने में बने कई सरकारी आवासों की हालत जर्जर हो चुकी है और बारिश का पानी कमरों में भर जाता है। यदि इनकी जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी दौरान चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा मार्ग पर तेज बारिश और हवा के कारण एक बड़ा पेड़ राष्ट्रीय भूमिहार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व किसान नेता काला प्रधान की कार पर गिर पड़ा। सौभाग्यवश, काला प्रधान समय रहते कार से बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार पर गिरे पेड़ को हटवाने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। क्योंकि पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया था। बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। खासकर निचली बस्तियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया। कई परिवारों को घर से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। वहीं, मुख्य बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दुकानों में पानी और कीचड़ घुस जाने से माल खराब हो गया और ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई। रविवार की बारिश से उपजे हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए थे कि बुधवार की बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी। लोग अब नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि हर बार बारिश में शहर क्यों डूबता है? नालों की सफाई समय पर क्यों नहीं की जाती? बारिश से पहले की जाने वाली तैयारियाँ सिर्फ कागज़ों तक क्यों सीमित रहती हैं?

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देवबचना

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर नहीं, अब लक्ष्मीनगर चाहिए, शिवसैनिकों ने उठाया मुद्दाबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार

Read More »