पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

खतौली। नगर के जैन नगर निवासी नवीन की गंग नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नवीन का अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे आहत होकर वह गुस्से में गंग नहर पर पहुंचा और छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी

यह देखकर उसका भाई परवीन मौके पर पहुंचा, उसने भी नवीन को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गंग नहर में दो युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान एसआई विक्रांत कर्दम अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजा

काफी मशक्कत के बाद परवीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन नवीन की तलाश करते हुए काफ़ी देर हो चुकी थी। नवीन गहरे पानी में डूब गया, माना जा रहा है कि जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेता संजय मित्तल समेत नौ के खिलाफ एफआईआर

पुलिस व गोताखोरों की टीम द्वारा नवीन के शव की तलाश जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्षणिक गुस्सा जानलेवा हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *