योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन का उत्सवः अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने शनिवार को मुरादाबाद के कम्पनी बाग में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री ने योगाभ्यास कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस पर दिए गए राष्ट्रीय उद्बोधन को भी सुनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री जयंत ने पौंछे शहीद लोकेश की मां के आंसू, राकेश टिकैत ने गोद में खिलाया बेटा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि योग केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि कामकाज और खानपान की तरह ही इसे प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और जीवनशैली सुधार का माध्यम बताते हुए युवाओं और बुज़ुर्गों से इसे नियमित अभ्यास में शामिल करने की अपील की। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने योग को जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन स्थापित करने वाला विज्ञान बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत को धमकी से भाकियू में आक्रोश
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *