MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी शराब कैंटीन

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की शिवरात्रि के लिए कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट चुका है। जुलाई के अंत में कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है, ऐसे में जिला आबकारी विभाग ने भी जनपद में खासतौर पर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की सभी दुकानों की कैंटीन को बंद रखे जाने के साथ ही दुकानों पर बेरिकेडिंग और तिरपाल लगाकर ही शराब एवं बीयर की बिक्री के आदेश दिये हैं।

प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वर्ष 2025-26 हेतु देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग दुकानों के नियमानुसार संचालन, कांवड़ यात्रा एवं आबकारी नीति में दिये गये प्राविधानों से अनुज्ञापियों ;ठेकेदारोंद्ध को अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्ष्यता में बैठक आहूत की गयी। इसमें जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान एवं पूर्ण वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों के नियमानुसार संचालन के साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त मदिरा दुकानों पर निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री की जाये एवं समस्त दुकानों पर टोल फ्री नम्बर तथा रेट-लिस्ट चस्पा किये जाना सुनिश्चित करें। समस्त मदिरा दुकानों पर डिजिटल/ऑन-लाईन पेमेन्ट की सुविधा भी अनिवार्य रूप से की जाये। मदिरा दुकानों पर निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से यथाशीघ्र स्थाई अनुज्ञापन प्राप्त किये जाने एवं दुकानों हेतु खाद् विभाग द्वारा जारी फूड लाइसेंस प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। मदिरा दुकानों पर मदिरा की शत-प्रतिशत प्राप्ति एवं बिक्री अनिवार्य रूप से पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक माह के अन्त में दुकानों पर एम0एस0टी0 की कार्यवाही भी अनिवार्य रूप की जाये।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

डीईओ राकेश बहादुर ने अपने निर्देशों में कहा कि जिन दुकानों पर निर्धारित मासिक एम0जी0क्यू0/एम0जी0आर0 के सापेक्ष कम बिक्री होती है, उन दुकानों पर दुकान का एम0जी0क्यू0 का 20 प्रतिशत एवं एम0जी0आर0 का 30 प्रतिशत तक का अन्तरण किसी अन्य दुकान पर करायें। ताकि मदिरा की शत-प्रतिशत प्राप्ति एवं बिक्री अनिवार्य रूप से पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से ही किया जाना सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ पर स्थित दुकानों की बैरिकेटिंग की जाये तथा दुकानों को तिरपाल से ढ़कवाया जाये। कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व वर्षाे की भांति देशी शराब एवं मॉडल शॉप दुकानों की कैन्टिन बन्द रखी जाये एवं दुकानों पर स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरे 24 घण्टे बैकअप के साथ क्रियाशील रखें।

इसे भी पढ़ें:  इमरान मसूद को बच्चों का प्यारा निवेदन: 'खेल का मैदान साफ करवा दीजिए'

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शवहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई,

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  ऊँचा गांव में गुरु गोरखनाथ मंदिर का भव्य भूमि पूजन संपन्नहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »