MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला गांव निवासी राजमिस्त्री की रतनपुरी थाना क्षेत्र में भूपखेड़ी- मुजाहिदपुर रजवाहे की पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजमिस्त्री बाइक से सरधना थाना क्षेत्र के रार्धना गांव में रिश्तेदार के पास मजदूरी करने जा रहा था। घटना के बाद परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया।

गांव नावला निवासी 29 वर्षीय गुलशेर पुत्र हसीन सरधना थाना क्षेत्र के राधना गांव निवासी अपने बहनोई गुलफाम के पास राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर गुलशेर बाइक लेकर मजदूरी के लिए घर से निकला। मुजाहिदपुर भूपखेड़ी के समीप रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो अज्ञात व्यक्ति ने राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। मजदूरी पर देर होने को लेकर बहनोई ने अपने साले के फोन पर कॉल किया। काफी प्रयास के बाद कॉल उठाया तो वह किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया उसने बताया कि जिसका फोन है उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव रजवाहे की पटरी पर पड़ा है।

सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कहा कि हत्यारे को पकड़ने के बाद ही शव को उठाने दिया जाएगा। बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। वह अपने रिश्तेदार के पास नवंबर से राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

बहनोई ने फोन मिलाया तो मिली हत्या की खबर, 20 कदम दूर थे पिता और भाई

मुजफ्फरनगर। गांव नावला निवासी 29 वर्षीय गुलशेर पुत्र नसीम सरधना थाना क्षेत्र के रार्धना गांव निवासी अपने बहनोई गुलफाम के पास नवम्बर माह से राजमिस्त्री का काम करता था। वो रोजाना बाइक से रार्धाना आ जा रहा था। रतनपुरी पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गुलशेर बाइक लेकर रार्धना जाने के लिए घर से निकला। मुजाहिदपुर भूपखेड़ी के समीप रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। मजदूरी पर देर होने को लेकर बहनोई ने अपने साले के फोन पर कॉल किया, काफी प्रयास के बाद कॉल उठाया तो वह किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया और उसने बताया कि जिसका फोन है, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव रजवाहे की पटरी पर पड़ा है।

सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटा है। मामले में मृतक के भाई शुऐब ने रतनपुरी थाने में तहरीर दी है। शुऐब ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गुलशेर प्रतिदिन की भांति ही अपनी होण्डा शाईन बाइक संख्या यूपी 15सीआर 8357 पर सवार होकर 7 बजे घर से निकला था। उसके पीछे शुऐब और पिता नसीम दूसरी बाइक पर निकले थे। करीब 7.45 बजे अज्ञात बदमाशों ने गुलेशर को घेरकर गोलियां बरसा दी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। वो उस समय गुलशेर से करीब 20 कदम पीछे ही थे। 

इसे भी पढ़ें:  झांसी हत्याकांड: रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े जलाए, नीले बॉक्स से खुला राज

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो….गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »