तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। नहरों में पानी नहीं आने के कारण प्रभावित होती खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और गर्मी के कारण फसल भी खराब हो रही है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों के साथ बुधवार को कल्लरपुर की सूखी नहर में उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया है।

भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में चरथावल क्षेत्र के सैंकड़ों किसान और ग्रामीण बिरालसी चौकी के पास कल्लरपुर नहर में पहुंचे और सूखी पड़ी नहर में ही उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विकास शर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से नहरों में पानी नहीं आने के कारण किसान बेहाल है। अपनी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी फसलें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने पर सूख रही हैं। किसानों को डीजल जनरेटर लगाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य ही है कि एक तरफ जिले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे, लेकिन किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर धरना देने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण

कहा कि कितनी विडंबना है कि फसलों की सिंचाई के लिए भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और यहां के अधिकारी लखनऊ में शासन व सत्ता को भ्रमित करते हुए गलस सूचनाएं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है तो किसानों को साथ लेकर बेमियादी आंदोलन किया जायेगा। नहर से निकलकर किसान और ग्रामीण बिरालसी चौकी पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान मुख्य रूप से विकास शर्मा के साथ सोनू राणा, ओमवीर ठाकुर, पवन सिंह, शिवा राणा, मोहन राणा, चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, गौतम राणा, निहाल सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार, बिजेंद्र, रोहित, संजू शर्मा, अंकित चौहान, बबलू पुंडीर, मोनू, संजू राणा, अनिल पुंडीर, हल्लू राणा, आबाद चौहान, हाशिम राणा, अनुज राणा, अमित और बिट्टू राणा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायें

Also Read This

मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली- मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं। राणा को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जर्मनी से लौटने के बाद

Read More »

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »