एथलीट प्रियंका के लिए इंसाफ की मांग कर सीएम से मिलेंगे पिता

मुजफ्फरनगर। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रियंका पवार के पिता शिवकुमार पवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को उसके प्रदर्शन के अनुरूप और सरकार ने अपने वादे के अनुसार प्रोत्साहन नहीं दिकया है। शिवकुमार पवार ने कहा कि सरकार ने 50 लाख रुपये और डिप्टी एसपी की नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन केवल 30 लाख रुपये और केंद्र सरकार में आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी देकर उनके साथ किया गया भेदभाव।

शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सोमवार को रो-रो कर अपनी व्यथा सुनाते हुए शिवकुमार पंवार ने कहा कि उनकी बेटी ने विदेश में जाकर देश को मान दिलाया, सम्मान दिलाया, गोल्ड मेडल जीता लेकिन उसको उसके प्रदर्शन के अनुसार सम्मान सरकारों ने नही ंदिया है। नव निर्माण महासंघ के महासचिव एवं एथलीट प्रियंका पंवार के पिता शिवकुमार पंवार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 2014 एशियन गेम साउथ कोरिया से 4 गुना 400 रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर आई प्रियंका पंवार बराबर सरकार से आवेदन करती रही कि जो पूर्व सरकार ने वादे किये वो पूरे ही नहीं किये गये। 11 साल बीत जाने के बाद वर्तमान सरकार ने पूरा करने का विचार तक नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  अमिताभ ठाकुर ने की संजीव और संगीत के आरोपों की जांच की मांग

उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए वो 11 जून को शुकतीर्थ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और पूर्व सरकारों के द्वारा किये गये वादों से भी अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने डिप्टी एसपी की नौकरी, 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि और घर तक सड़क निर्माण कराकर नामकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रियंका को केन्द्र सरकार में आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी मिली और 30 रुपये पुरस्कार राशि मिली। उनके घर लालबाग गाँधी कालोनी तक नगरपालिका की ओर से कोई भी सड़क नहीं बनवाई गई और न ही उसका नामकरण किया गया। जबकि प्रिंयका के गु्रप में शामिल दूसरे खिलाड़ी को 50 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी गई। यह एक खिलाड़ी बेटी का अपमान है। इससे परिवार आहत है।

इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला मुठभेड़ में मार गिराया

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी संगठन को दी नई शक्तिलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »