जल्द बदलेगी कम्पनी गार्डन की तस्वीरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी गार्डन ;कमला नेहरू वाटिकाद्ध का सोमवार को सुबह औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर व्यवस्थाओं को परखा और सफाई एवं अन्य कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात किये गये कर्मचारियों की उपस्थिति भी चैक की और मोर्निंग वॉक पर आये लोगों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को जानने का प्रयास करते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिये। कम्पनी गार्डन के विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को सभासदों के साथ मेरठ रोड स्थित कम्पनी गार्डन पहुंची और वहां पर औचक निरीक्षण करते हुए सफाई, पार्काें और पौधों की देखेरख तथा प्रस्तावित कार्ययोजनाओं को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मालियों और सफाई कर्मियों की उपस्थिति को परखते हुए उनकी हाजिरी ली। सभी उपस्थित मिले। उन्होंने कम्पनी गार्डन में सफाई पर विशेष जोर देने के साथ ही इसके लिए वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के साथ ही मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान और सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल के मध्य कार्य आवंटन भी किया। यहां पर नगरोदय योजना और पालिका बोर्ड फण्ड से प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की गई, साथ ही कम्पनी गार्डन की मुख्य चार दिवारी का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द कार्य शुरू कराये जाने के निर्देश दिये। विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपित किये गये पौधों की देखरेख के लिए मालियों को निर्देशित किया। मनोरंजन पार्क और ओपन जिम में भी व्यवस्था देखी। उन्होंने मार्निंग वॉक पर आये लोगों से सीधा संवाद करते हुए कम्पनी गार्डन में व्यवस्था और सुधार के लिए उनके विचार भी जानने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद ने की उत्तर प्रदेश सरकार की तालिबान से तुलना, केस दर्ज

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि कम्पनी गार्डन के औचक निरीक्षण के दौरान सफाई और अन्य कार्यों को परखा गया है। वहां पर नगरोदय योजना में कई प्रमुख कार्य प्रस्तावित किये गये हैं, उनको शुरू कराने के लिए भी रूपरेखा पर चर्चा की गई। सबसे पहले काम वहां पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया है। उनको कम्पनी गार्डन के लिए अतिरिक्त दायित्व दिये गये हैं। लोगों ने एक शेड निर्माण की आवश्यकता जताई है, जिसको लेकर अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। साथ ही पार्को के रखरखाव और बागवानी को लेकर भी दिशा निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सीएसआई योगेश कुमार, एसआई प्लाक्षा मैनवाल, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार, लिपिक मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाही
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *