मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी ने लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल शुकतीर्थ पहुंचा, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा दल के अधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा की।

बता दें कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ 11 जून को शुकतीर्थ आ रहे हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दौरा करते हुए व्यवस्था को परखने में जुटे हुए हैं। सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी और सहारनपुर मंडल के कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुकतीर्थ पहुंचे। यहां अधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास सतगुरु समन दास आश्रम का दौरा किया और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम के प्रबंधक महात्मा गोरधन दास एवं प्रमुख सेवक संदीप दास से प्राप्त की। यहां पर 11 जून को आयोजित होने वाले वार्षिक सत्संग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वो सहकारी शुगर मिल के फार्म पर भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर ने लगाया रक्तदान शिविर

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त भानु भास्कर अटल कुमार रॉय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशबंधु, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार सुधा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डॉ. रवि शंकर मिश्रा एवं राम आशीष यादव तथा थाना प्रभारी भोपा ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, मंच व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा हेतु की जा रही तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को समयब( रूप से समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोग

Also Read This

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर शामली के सिपाही

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  नगर में चैकिंग के नाम पर वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोषबुढ़ाना कोतवाली

Read More »