दिल्ली में बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में खून से लथपथ मिली लड़की

दिल्ली-एनसीआर-  आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और मर्डर के लिए कौन जिम्मेदार है? बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है?’ पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमों को तैनात किया है। दिल्ली में नौ साल की बच्ची का खून से लथपथ शव सूटकेस में मिलने के बाद मामला गर्माता जा रहा है। जहां एक ओर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है? आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और मर्डर के लिए कौन जिम्मेदार है? बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है? भाजपा की 4 इंजन की सरकार है, फिर भी हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं? कहां हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी? कहां हैं देश के गृह मंत्री अमित शाह जी?’

इसे भी पढ़ें:  ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, 20 की मौत... लाशें ही लाशें
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *