शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, 10 तमंचे व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया गया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान सुधांशु पुत्र संजय निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने सुधांशु के पास से 10 अवैध तमंचे 315 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी लम्बे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त था और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। बताया कि थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *