मंसूरपुर में मंदिर के पास मीट की दुकान को लेकर शिवसेना में रोष

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त से मुलाकात कर मंसूरपुर में मंदिर के पास मौजूद मीट की दुकान को हटवाने की मांग की है।

शिवसेना नेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया पहले भी उक्त दुकान को प्रशासनिक अधिकारीयो द्वारा बंद कर दिया गया था लेकिन दुकान मालिक ने स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान को पुनः खोल लिया, उक्त मीट की दुकान के होने से मंदिर में आने जाने वाले श्र(ालुओं की भावनाएं आहत होती है क्योंकि उक्त मीट की दुकान मंदिर के बिल्कुल करीब होने के कारण मांस के लोथड़े यहां वहां बिखरे होते हैं जिस मंदिर की पवित्रता भंग हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि उक्त दुकान को बंद कर कर स्थानीय हिंदुओं की भावनाओं का आदर किया जाए। उन्हें चेतावनी दी यदि उक्त मीट की दुकान को बंद नहीं कराया गया, तो शिवसैनिक वहीं जाकर उसको जबरन बंद करा देंगे। प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, युवा जिला प्रमुख हेमंत शर्मा, हर्ष कुमार कश्यप, अभिषेक शर्मा, हरजीत कौर, विकास कश्यप आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  सामूहिक विवाह-42 जोड़े नवजीवन में करेंगे मंगल प्रवेश
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *