टोंटी चोर-रोशन उखाड़कर स्कूल में घुसे बदमाशों ने साफ किया लाखों का माल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की साकेत कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल देर रात्रि अज्ञात चोरों के निशाने पर आ गया। चोरों ने रोशनदान उखाड़कर स्कूल परिसर में घुसकर न केवल लाखों रुपये का सामान पार कर लिया, बल्कि स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए शौचालयों से दो दर्जन से अधिक स्टील की टोंटियां भी उखाड़ लीं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने साकेत कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल में रोशनदान के रास्ते घुसपैठ की। अंदर घुसते ही चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़ा और वहां से दो इन्वर्टर, म्यूजिक सिस्टम, प्रोजेक्टर और बच्चों की फीस के रूप में रखे गए लगभग 6,000 रुपये नकद चुरा लिए।

चोरी के बाद चोरों ने स्कूल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ करते हुए उन्होंने शौचालयों में लगी करीब दो दर्जन स्टील की पानी की टोंटियां भी उखाड़ लीं। इस घटना से स्पष्ट है कि चोर न केवल सुनियोजित थे बल्कि उनका उद्देश्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भी था। मंगलवार सुबह जब स्कूल के संचालक विनय शर्मा स्कूल परिसर में पहुंचे, तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली साकेत चौकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह इलाका शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में से एक है, और इसके बावजूद रात के समय यहां पुलिस गश्त न के बराबर होती है। इस प्रकार की घटनाएं न सिर्फ स्कूल प्रशासन बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौत

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  दलित-पिछड़े समीकरण पर मीरापुर उपचुनाव लड़ेगी भाजपाबचना शर्मा

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखाबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार

Read More »