कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजर

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 2025 नजदीक आती जा रही है, इसके लिए पुलिस और प्रशासन की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार को कचहरी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने की। उनके साथ सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में शहर के व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दरें तय करना था, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 50 मजदूर घायल

बैठक में व्यापारियों ने भी अपने-अपने सुझाव और पक्ष अधिकारियों के सामने रखे। उन्होंने बताया कि वे पूरी यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करेंगे, पूर्व में भी यह व्यवस्था लागू रही है। हर बार व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा में न केवल पुलिस प्रशासन के निर्देशों के तहत सहयोग प्रदान किया, बल्कि हर कार्य में सहभागिता भी निभाई है। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन बाजार में वस्तुओं की दरों को लेकर स्पष्टता के साथ व्यवस्था बनाये।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से मिले पूर्व विधायकों ने मांगी सुरक्षा, सम्मान और दोगुनी पेंशन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासनिक स्तर पर तय की गई रेट लिस्ट से ऊपर कोई भी व्यापारी सामान बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि कांवड़ यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और शहर में शांति व सुव्यवस्था बनाने में व्यापारी तथा दुकानदारों के द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया जाये। बैठक में व्यापारी नेता राकेश त्यागी, सुनील तायल, सुभाष मित्तल, संजीव संगम आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  SUMMER CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *