अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम

मुजफ्फरनगर। धर्म और समाज के प्रति एक सच्ची संरक्षक बनकर समर्पित रहने वाली राजमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल स्थित उनके स्मारक स्थल पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम उमड़ा नजर आया। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार का पूरा समावेश यहां पर बना दिखा। यूपी सरकार के दोनों मंत्रियों, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ ही आम और खास लोगों ने यहां अपनी उपस्थित दर्ज कराकर रानी होलकर के जीवन संघर्ष को नमन करते हुए उनको सच्ची देशभक्त और धर्म रक्षक करार दिया। इसके साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

देवी अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा आयोजन समिति के द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल स्थित अहिल्याबाई होलकर स्मारक पर 300वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया। यहां पर समिति के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह धनगर के नेतृत्व में हवन प्रारम्भ हुआ और इसके उपरांत यहां वीआईपी मेला लगा नजर आया। स्मारक पर लगी होलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने राजमाता के त्याग, तप, न्यायप्रियता और जनकल्याण के अद्वितीय आदर्शों को स्मरण करते हुए अपनी पुष्पांजलि देने के साथ ही नमन किया। यहां पर पहुंचे यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक नहीं थीं, बल्कि वे एक महान धर्मप्रेमी, दानवीर एवं जनता की सच्ची संरक्षक थीं, जिनका सम्पूर्ण जीवन सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने भगवान शिव की भक्त महारानी अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई ने कलकत्ता से बनारस तक की सड़क, बनारस में अन्नपूर्णा का मन्दिर, गया में विष्णु मन्दिर बनवाये। इसके अतिरिक्त इन्होंने घाट बनवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनवाए, भूखों के लिए अन्नक्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मंदिरों का जीर्णाे(ार करते हुए उनमें शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन हेतु विद्वानों की नियुक्ति की। उन्होंने सभी से उनके आदर्श अपनाकर देश, धर्म और समाज के हितों को लेकर योगदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरे

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्मरण किया। यहां उन्होंने रानी होलकर को त्याग की प्रतिमूर्ति, संस्कृति की संरक्षिका बताते हुए कहा कि उनकी त्रिशताब्दी जन्म जयंती हमें सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित कर रही है। अपने विलक्षण प्रशासनिक कौशल, दूरदर्शिता और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण से उन्होंने ‘राजसत्ता’ को जनसेवा का एक बड़ा माध्यम बनाया और स्वयं को जनमानस की ‘लोकमाता’ के रूप में प्रतिष्ठित किया। देशभर में काशी विश्वनाथ से लेकर के अनेकानेक तीर्थ स्थलों के पुनरु(ार, मंदिरों के निर्माण और भारतीय संस्कृिति के संरक्षण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कहा कि उनकी जयंती केवल एक स्मरण नहीं बल्कि यह भारत को अपनी मूल जड़ से जोड़ने वाली सेवा, त्याग और संकल्प की प्रेरणा है। समारोह में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों का स्मृति चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया। दोपहर बाद कच्ची सड़क स्थित मां भगवानी देवी मंदिर केवलपुरी से अहिल्याबाई होलकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई, इसमें अनेक झांकियां और बैंड बाजों के साथ सैंकड़ों लोग शामिल रहे। यह शोभायात्रा कच्ची सड़क से शिव चौक होकर टाउनहाल और वहां से वापस देवी मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, मनोज पाल, रामनिवास पाल, शिवकुमार पाल, अरविंद धनगर, सभासद कुसुमलता पाल, राजेश पाराशर, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, सत्यपाल पाल, सभासद अमित कुमार, हनी पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, दर्शन सिंह धनगर, नन्दकिशोर, दिनेश धनगर, देवेन्द्र पाल, अनुज धनगर, बबलू धनगर, राजवीर पाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं ने भी किया याद

रूड़की रोड स्थित अहिल्याबाई होलकर स्मारक पर 300वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर कटारिया, नगराध्यक्ष रंजन मित्तल, बसपा नेता प्रेमचंद गौतम, पुष्पांकर पाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भी पहुंचकर अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया और उनके जीवन संघर्ष को अद्वितीय बताया।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा परखने आधी रात को सड़क पर उतरे एडीजी भानु भास्कर

अंजू अग्रवाल ने किया अहिल्याबाई को नमन

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन अंजु अग्रवाल ने भी अस्पताल तिराहे पर पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और सामाजिक कार्यों को याद किया। इस दौरान अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अरविंद धनगर, राजबीर पाल आदि ने उनका स्वागत करते हुए सम्मान किया। अरविंद धनगर ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर को भगवान जैसा दर्जा ही दिया गया है। भगवान विष्णु और युधिष्ठिर के बाद अहिल्याबाई को ही सनातन समाज में पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई है। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया कोर्ट

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »