मंडलायुक्त ने कचहरी में किया नवीन सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बर के आगे क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए गुरूवार को मंडलायुक्त अटल कुमार राय का अधिवक्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान मंडलायुक्त द्वारा नवीन सड़कों का लोकार्पण किया।

जिला बार संघ द्वारा सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान बार ने कचहरी में सड़कों का निर्माण कराये जाने में दिये गये सहयोग को लेकर उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम के बाद मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने बार पदाधिकारियों के साथ मिलकर कचहरी में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  कर्मयोगी हरबंस लाल गोयल के सेवा समर्पण को किया नमन

बताया गया कि एमडीए द्वारा कचहरी में कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिला बार संघ पहुंचने से पहले मंडलायुक्त अटल कुमार राय मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचे, यहां डीएम उमेश मिश्रा ने अन्य अधिकारियों के साथ उनकी अगुवाई करते हुए जिले में स्वागत किया। यहां से वो जिला बार संघ के सभागार में पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से बार संघ अध्यक्ष ठाकुर कवर पाल सिंह, महासचिव चंद्रवीर निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र मलिक सहित सैंकड़ो अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभिनंदन किया। 

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *