बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

गाजियाबाद- मूसलाधार बारिश के चलते लोनी अंकुर विहार एसीपी इंद्रापुरी कार्यालय की छत गिरने से एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा रात के समय एसीपी कार्यालय में ही थे। घटना दो से तीन बजे के बीच की है। लोनी के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी स्कूल बिहार कार्यालय की शनिवार रात तेज बारिश के चलते छत गिर गई। कार्यालय में सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो घटना का पता चला। मलबे से निकल कर वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके कार्यालय के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला। एसीपी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नाले सहित छूटे कामों को पूरा करायेगा लोक निर्माण विभाग

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल से बहस के बाद

Read More »