एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के दिशा निर्देशों के अधीन 28 घंटे के भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें पूरे सप्ताह बच्चों को भारतवर्ष में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं का ज्ञान कराने के साथ ही नृत्य, कला और संगीत से जुड़ी भिन्न-भिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जायेगा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई से प्राप्त दिशा निर्देशों के अन्तर्गत शनिवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2025 का विधिवत शुभारंभ कराया। इस समर कैंप में करीब 100 बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई ने अपने संबद्ध विद्यालयों में एक देशव्यापी अभियान के अन्तर्गत भारतीय समर भाषा कैंप-2025 का आयोजन शुरू कराया है। इसी के अन्तर्गत आज विद्यालय प्रांगण में इस विशेष समर कैंप का शुभारंभ हुआ। सीबीएसई के इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को एक से अधिक भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के बहुभाषावाद और सांस्कृतिक समझ पर आधारित किया गया है। भारतीय भाषा समर कैंप में संचालित एक्टिविटीज में इंट्रोडक्शन, वोकेबुलरी बिल्डिंग, प्रैक्टिकल कंवर्सेशन, कल्चरल लर्निंग और कांफिडेंस बूस्ट सेशंस शामिल होंगे। बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए भाषा आधारित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए भारत की भाषाई विविधता के संरक्षण का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी खामियों के कारण दिशा समिति की बैठक स्थगित, हरेन्द्र मलिक नाराज


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप के प्रथम दिन पंजाब राज्य की भाषा गुरमुखी के बारे में बच्चों को जानकारी देने के साथ ही उसको सिखाया गया और भाषा के साथ ही पंजाब की संस्कृति, सभ्यता, धार्मिक और सामाजिक परम्परा के साथ साथ वहां के प्रमुख त्यौहारों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को गुरमुखी लेखन का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनको इस भाषा का अक्षर ज्ञान कराया गया। बताया कि यह कैंप सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार 28 घंटे की समयावधि में आयोजित किया जायेगा। कैंप के अंतिम दिन इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और भाषा आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में 66 बीघा भूमि को एमडीए ने कराया मुक्त

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  दुःसाहस: बेटी के अंगों को पोटली में भरा, लाश का हाल देख कांपे लोगसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »