कार सवार बदमाशों ने दिनदहोड़ की हथियारों के बल पर लूट

मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में बरला बसेड़ा मार्ग पर शनिवार को दिन निकलते ही तीन अलग-अलग बाइक सवारों से कार सवार बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  चार अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुल्डोजर

घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश हाईवे से होते हुए पुरकाजी की ओर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना बरला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी, तो लूट की इन वारदातों को लेकर पुलिस में हड़कम्प मच गया। छपार थाना प्रभारी विकास यादव पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर टीमों को दौड़ा दिया। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और पीड़ितों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गाड़ी के नम्बर को पुलिस द्वारा ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ घर वालों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया सम्मानित

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »