सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का प्रमोशन, गाजियाबाद में एडीएम सिटी बने

मुजफ्फरनगर। जनपद में तीन साल से ज्यादा समय तक सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहकर अपने शांत स्वभाव और निर्भीक कार्यप्रणाली के कारण लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले पीसीएस अधिकारी विकास कश्यप का शासन ने प्रमोशन के साथ तबादला कर दिया है। उनको गाजियाबाद में एडीएम सिटी बनाया गया है। उन्होंने यहां मिले प्यार को एक विशेष यादगार बताते हुए सभी का आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवायेगी पालिका

मूल रूप से जनपद फरूर्खाबाद के निवासी विकास कश्यप 2015 बैच के पीसीएस अफसर हैं। चयन होने के बाद उनको जून 2016 में सुल्तानपुर में डिप्टी कलक्टर बनाया गया था। इसके बाद साल 2017 में वो अलीगढ़ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे। यहां उन्होंने केवल दो माह ही काम किया। दिसम्बर 2017 में उनको जालौन में डिप्टी कलक्टर बना दिया गया था। यहां से उनका तबादला इसी पद पर अक्टूबर 2019 में जनपद सिद्धार्थनगर किया गया। वहां उन्होंने लंबी पारी खेली और करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद शासन ने 4 अपै्रल 2022 को उनको मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा। यहां पर भी उनका लंबा और यादगार कार्यकाल रहा। यहां उन्होंने करीब तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूर्ण किया और अब उनको शासन ने प्रमोट करते हुए गाजियाबाद जनपद में एडीएम सिटी बनाया है। उनके तबादले के साथ यह संयोग भी जुड़ा कि 2022 में यहां सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अनूप कुमार का तबादला आगरा में एडीएम सिटी पद पर ही किया गया था। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की सकारात्मक विचारधारा और सहयोग के कारण ही वो इतना लंबा समय व्यतीत कर पाये। उन्होंने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग को लेकर सभी का आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिव भक्त कांवड़िया के पांव दबाकर छा गई सीओ ऋषिका सिंहस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शिव भक्त कांवड़िया के पांव दबाकर छा गई सीओ ऋषिका सिंहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया

Read More »