किसानों को मिलेगी दस घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति

मुजफ्फरनगर। कृषि पोषक फीडरों पर दिन में दो समय में करीब सात घंटे ही बिजली आपूर्ति देने के आदेशों पर किसान संगठनों के द्वारा जताये गये रोष और रखी गई मांग के बाद अब शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यूपी पॉवर कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी जनपदों में किसानों को 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिये गये हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शासन का आभार जताने के साथ ही दावा किया है कि यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत की चिट्ठी पर सरकार द्वारा यह संज्ञान लिया गया है।

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग ने पूर्व में जारी किये गये आदेश के तहत कृषि पोषक फीडरों पर विद्युत आपूर्ति को घटा दिया था, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर हमने 28 अपै्रल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। बताया कि मार्च माह में एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया गया था। इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के चलते इसे 9 घंटे कर दिया गया, लेकिन फिर भी इसकी सप्लाई दो भागों में ही वर्गीकृत कर दिये जाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि सुबह 5.00 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर बाद 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति होने के कारण इतने कम समय में कटौती के साथ में किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर रहा था। हमने मुख्यमंत्री से कृषि पोषक फीडरों पर एक मुश्त बिना कटौती किए हुए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  साइबर क्राइम से सुरक्षा पर हुई आईआईए की मीटिंग


बताया कि अब उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण की ओर से कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम पूर्वान्चल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल को निर्देश जारी किये हैं। इनमें सभी जनपदों में कृषि पोषक फीडरों के लिए विद्युत आपूर्ति दस घंटे निर्बाध करने के लिए कहा गया है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से दावा किया गया है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार व बिजली विभाग ने किसान हित में फैसला लेकर कृषि पोषक फीडरों को एकमुश्त 10 घंटे बिजली का आदेश जारी कर दिया है। कहा कि यह फैसला ग्रामीण खेती वर्ग को राहत देने वाला है ऐसा समय जब फसलों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता थी ऐसे में यह रामबाण साबित होगा। मुजफ्फरनगर जनपद में कृषि पोषक फीडरों को प्रतिदिन सुबह 7.45 से 5.45 बजे तक निर्बाध दस घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश की मुजफ्फरनगर जनसभा निरस्त, नहीं उड़ने दिया हेलीकॉप्टर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »