ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली

देवबंद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। इसमें एनसीसी के विद्यार्थी भी शामिल हुए। रेलवे रोड स्थित सुभाष चौक से शुरू हुई यात्रा देवीकुंड पर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। जहां बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत माता की जय तथा भारतीय सेना के पराक्रम के नारे लगाए तथा गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की। गुरूवार को भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। देश की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों के पराक्रम तथा वीरता को याद किया। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के अधिकारियों तथा जवानों का आभार व्यक्त किया। देवबंद विधानसभा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने कुछ गुब्बारे हमारे देश को डराने के लिए भेजें लेकिन हमारी मजबूत सेना ने उनकी मिसाइले व ड्रोन को हमारे भारत देश में गिरने से पहले ही आसमान में ही ध्वस्त कर दिए। हमारे प्रधानमंत्री जी वीरों की धरती राजस्थान में गये ओर अपने भाषण में तीन बातें कही की पाकिस्तान दोबारा आतंकी हरतक करेगा न आतंकवादियों को संरक्षक देने वाली सरकार से बात करेंगे और ना आतंकवादियों से । जिस प्रकार अब घर में घुस के मारा है।

आगे भी इसी प्रकार घर में घुसकर मारेंगे। ना कोई व्यापार होगा, ना कोई बातचीत होगी। यदि बातचीत पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ कश्मीर और पीओके पर होगी। मुझे गर्व है अपने देश के गृहमंत्री जी पर उन्होंने लोकसभा सत्र के दौरान लोकसभा में कहा था की जो अवैध कब्जा हमारे कश्मीर पर अधिकृत पाकिस्तान का है। उसे हम एक दिन लेकर रहेंगे। आज इस तिरंगा यात्रा में देवबंद विधानसभा के सभी वर्गो के लोगों ने इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा को सफल बनाया है। उन्हें इस विधानसभा के सभी नागरिकों के सामने मैं शीश झुकाता हूं। सेना के कठोर अनुशासन, देश भक्ति के गीत गाए जाते हैं। उन्होंने देश के सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, नगर पालिका चेयरमेन विपिन गर्ग, जोगिंदर जाटव, मनोज सिंघल, विवेक तायल ,डॉक्टर कांत त्यागी ,चंदनबाला जैन, भाजपा कार्यकर्ता, देवबंद के हर वर्ग के नागरिक सहित पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने फांसी लगाकर दे दी जान

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव और ईओ प्रज्ञा में लगी अनोखी शर्तहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव और ईओ प्रज्ञा में

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में खींचतान शुरू, दो धड़ों में बंटे कर्मचारियों ने मीटिंग कर खोला मोर्चाहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव और ईओ प्रज्ञा में लगी अनोखी शर्तमंत्री ने जिलाधिकारी,

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »