भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागी

देवबंद। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारत को तुर्की जैसे देशों से अपने सामरिक, आर्थिक, व्यावसायिक व व्यापारिक सहित अन्य सभी प्रकार के संबंधों को तुरंत खत्म कर देना चाहिए। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की ने पाकिस्तान को हथियारों सहित अन्य सहायता भी भेजी है, इसलिए दुश्मन का दोस्त दुश्मन होता है। तुरंत भारत सरकार को कड़े कदम उठाते हुए तुर्की से सभी प्रकार के संबंध खत्म करने चाहिए‌। विकास त्यागी ने कहा है कि भारत को तुर्की ही नही बल्कि चीन, बांग्लादेश व अन्य वे सभी देश जो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। भारत को उन सभी देशों से भी अपने रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। विकास त्यागी ने कहा है कि दोगले देशों से रिश्ते खत्म होने से भारत की आर्थिक व सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि उन दोगले देश को स्पष्ट संदेश जाएगा जो दो नावों की सवारी करना चाहते हैं। क्योंकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को यहां दिखा दिया है की हम दुनिया में किसी भी देश से कम नहीं हैं। बल्कि अपनी रक्षा सुरक्षा में सबसे आगे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अतुल कर गये खेल-ईओ ने जिसे हटाया, उसे ही बना दिया सफाई नायक

Also Read This

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »

बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों

Read More »