हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। खालापार के बेहद जर्जर 40 फूटे रोड़ का समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक के प्रयासों से विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा निर्माण कार्य शुभारंभ सांसद हरेंद्र मलिक व समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट द्वारा किया गया।

सड़क निर्माण शुभारंभ पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने करते हुए कहा कि जहां भी विकास की जरूरत है बिना भेदभाव के समान रूप से सभी क्षेत्र में विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वह हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनता के उत्पीड़न तथा अवैध उगाही रोकने के लिए अधिकारियों को सजग रहकर प्रयास करने चाहिए। जनता का उत्पीड़न,अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देवबन्द पुलिस व आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च

क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण प्रारंभ करने पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी क्षेत्रीय सपा सभासद अन्नू कुरैशी,शहजाद चीकू,सभासद हसीब राणा नौशाद पहलवान सपा नेता इमलाक प्रधान सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या के घर-घर खुशियों के दी जले, रघुकुल में फिर श्री राम मिलेजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »