देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। गांव सौरम में ऐतिहासिक सर्वखाप मुख्यालय चौपाल में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे हालातों को लेकर शनिवार को एक आपातकाल पंचायत हुई। इसमें जाट समाज की सभी खाप के चौधरियों ने जंग के हालात के बीच देश और सेना के साथ खड़ा होने का ऐलान करते हुए कहा कि हर संकट और आपात स्थिति में खाप अपनी भूमिका निभायेंगी और गांव गांव इसके लिए एक बड़ा अभियान भी चलेगा। बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमेशा ही खापों ने देश के लिए योगदान दिया है और आज भी खाप पूरी तरह से देश के साथ खड़ी हैं, देश की खातिर खून का हर एक कतरा न्यौछावर कर दिया जायेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालातों के बीच बने तनाव को देखते हुए देश भर में संकट और आपात हालातों में योगदान के लिए विचार विमर्श के लिए सर्वखाप पंचायत का आयोजन गांव सौरम के ऐतिहासिक चौपाल पर किया गया। इसमें जाट समाज की खापों के प्रधान, तपे और थाम्बेदारों के अलावा सामाजिक भूमि के प्रमुख लोगों ने प्रतिभाग करते हुए मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि खापों ने हमेशा ही राष्ट्रवाद को सर्वाच्च स्थान दिया है। खापों का इतिहास रहा है कि जब-जब देश पर विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण करने की कोशिश की, तब-तब खापों ने देश के राजाओं और सरकारों के साथ मिलकर उन्हें मुँहतोड जवाब दिया है। आज भी खाप देश के लिए हर योगदान करने को तैयार हैं, इसलिए ही यह सर्वखाप पंचायत हुई, जिसमें खापों के तपे, थांबे, चौधरियों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये।

पंचायत में जुटे सभी खापों के चौधरियों, तपे, थांबों ने इस संघर्ष में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और देश की सेना खापों की जो भी जिम्मेदारी लगायेगी वह पूर्ण की जाएगी। इन परिस्थितियों में सभी खाप पूर्णरूप से आश्वस्त करती है कि लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर देने पर एकजुटता दिखाई। निर्णय लिया गया कि 15 मई 2025 को महात्मा चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों पर रक्तदान किया जाएगा, यहां पर एकत्र रक्त की सभी यूनिट को देश को समर्पित किया जायेगा। ताकि यह रक्त जंग की स्थिति में उसे देश के लिए उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि देश के खाद्यान्न की स्थिति को देखते हुए सभी खापों के द्वारा इस आपदा की स्थिति में सरकार को पूर्णरूप से आश्वस्त करते हैं कि देश के किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर ने लगाया रक्तदान शिविर

पंचायत में मुख्य रूप से नरेश टिकैत, चौ. वीरेन्द्र सिंह, अमित बेनीवाल, चौ. सौदान सिंह, वरूण सहरावत, कमल मित्तल, चौ. सुखपाल सिंह, शरणवीर सिंह, चौ. संजय कालखंडे, रविन्द्र मलिक लांक, चौ. धर्मवीर सिंह, चौ. गजेन्द्र सिंह अहलावत, बाबा परमेन्द्र आर्य, बाबा ठा. ठाठ सिंह, प्रमोद कुमार पंवार, यशपाल सिंह बिजरोल सहित सैंकड़ों खाप चौधरी, थाम्बेदार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेडा में संत रविदास धर्मशाला का किया शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियांराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर ने लगाया रक्तदान शिविरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »