चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

चंडीगढ़। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही लगातार पाकिस्तान सीमावर्ती पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा अन्य शहरों को निशाना बना रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ में विशेष सतर्कता के लिए नये फैसले लिये गये हैं। यहां पर जिला मजिस्ट्रेट ने जुलाई तक किसी भी समारोह में आतिशबाजी पर रोक लगाने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी को प्रतिबंधित कर दिया है।

केन्द्र शासित राज्य चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट निशान कुमार यादव ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आवश्यक वस्तुओं चावल, गेहूं, चीनी, ईंधन, आदि की जमाखोरी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने ऑर्डर जारी करते हुए राज्य के सभी व्यापारियों को 3 दिनों के भीतर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को मौजूदा स्टॉक की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। जमाखोरी पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट ने शादियों, धार्मिक त्योहारों और अन्य समारोहों के दौरान आतिशबाजी और किसी भी प्रकार के पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सात जुलाई तक लागू रहेगा। 

इसे भी पढ़ें:  बोले बालियान-मेरी हार से बढ़ा थानों में भ्रष्टाचार और तहसील में लूट

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर कार्रवाई मामले में अदालत की अवमानना का आरोपगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »