एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे, बेटियों संग झूमी मां

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में मदर्स डे का आयोजन हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा नन्हें मुन्ने बच्चों ने गीत, संगीत और लघु नाटिकाओं पर आधारित अपनी मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से भावनात्मक प्रतिभा प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मां के महत्व और बच्चों के साथ उनके स्नेहपूर्ण सम्बंध को बहुत ही सुन्दर ढंग से दर्शाया गया। कई माताओं ने अपनी नन्हीं बेटियों के साथ नृत्य प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम को यादगार और आकर्षक बनाने में अपना योगदान किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरूवार को मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित किया गया था। विद्यालय प्रांगण में उनके आगमन पर शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये हैंड मेड बटरफलाई बैज लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया। विद्यालय की ओर से सभी माताओं को छोटे-छोटे स्मृति चिन्ह भी उपहार स्वरूप भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से प्राइमरी विंग के बच्चों ने अपनी अपनी माताओं के प्रति सम्मान, प्यार और भावनाओं को गीत, संगीत, कविता और लघु नाटिकाओं के रूप में प्रदर्शित कर खूब प्रशंसा बटोरी।

एलकेजी कक्षा के नन्हें छात्र-छात्राओं के द्वारा माताओं के सम्मान में स्वागत गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति देकर उत्साह का संचार किया। कक्षा एक के बच्चों ने मां को भगवान का स्वरूप बताने के लिए ‘तुझ में रब दिखता है’ गीत पर नृत्य प्रतिभा का सुन्दर प्रदर्शन करते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। कक्षा एक की छात्राओं एलिश और कनिष्का के अलावा छात्रा पल्लवी और करूणा ने मां के महत्व और उसके समर्पण, संघर्ष तथा प्रेम को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं को प्रकट किया। यूकेजी और कक्षा एक के विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत प्रस्तुतियां माताओं को समर्पित की। कक्षा दो के छात्र छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-ककरौली में सख्ती का रहा असर, बूथवार रिपोर्ट से जानें क्या रहा मतदान


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि मां और बच्चों का रिश्ता भावनाओं से ओत-प्रोत रहता है। मां ही बच्चों की पहली गुरू है और जन्म देने वाले का स्थान जीवन में सर्वोच्च है। उन्होंने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन और उनके व्यक्तित्व को निखारने के लिए मां-पिता और शिक्षकों के बीच एक सकारात्मक समन्वय को बेहद आवश्यक बताते हुए कहा कि माता अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानें और उसके व्यक्तित्व को निखारने के लिए उनको प्रोत्साहित करें, उनसे घर पर समय देकर बातचीत करें, उनकी शिकायतों को सुने और समाधान बतायें। इसके लिए जितना हो सके बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने का प्रयास करें।

उन्होंने इस तरह से कार्यक्रमों को प्रतिभा प्रदर्शन का एक अवसर बताते हुए कहा कि इनके सहारे बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलती है टौर मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं, संस्कारवान बनते हैं। कार्यक्रम में बच्चों के साथ माताओं की नृत्य प्रस्तुतियों को उन्होंने विशेष तौर पर सराहने के साथ ही शिक्षिकाओं के परिश्रम की भी प्रशंसा की। एंकरिंग कक्षा 4 के छात्र अर्थव सिंह और कक्षा 5 की छात्रा गौरी चौधरी द्वारा की गई। अंत में सेल्फी प्वाइंट पर माताओं ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाने का काम भी किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  पड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से ढहा कच्चा मकान... आठ दबे, मां और बेटी की मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा मुस्लिमों के उत्पीड़न का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-ककरौली में सख्ती का रहा असर, बूथवार रिपोर्ट से जानें क्या रहा मतदानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »