भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर शहर के बीच भोपा रोड ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनको अपमानित भी किया। मारपीट में घायल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी विकास कुमार पुत्र सुरेन्द्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वो अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर भोपा ओवरब्रिज से गुजर रहा था। जीवन प्रकाश हॉस्पिटल के पास बाइक संख्या यूपी 12 ए 3912 पर सवार दो युवकों, जो छात्र लग रहे थे, ने एक्टिवा में साइड मारने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने युवकों का विरोध किया तो दोनों ने विकास पर हमला कर दिया। आरोप है कि गाली गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते जान से मारने की धमकी दी। विकास ने कहा कि वो भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हैं और समाज हित की लड़ाई लड़ते हैं तो इसी से रंजिश रखते हुए उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी हमलावर युवकों ध्रुव धीमान पुत्र अमित और प्रिंस रावत पुत्र अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायल

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ भी नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास कुमार द्वारा बाइक सवार जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन्होंने पुलिस में शिकायत कर विकास कुमार के खिलाफ ही हमला कर घायल करने का केस कराया है। प्रिंस रावत पुत्र अरविंद रावत निवासी रामपुर चौराहा थाना छपार ने नई मंडी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई को वो बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त ध्रुव धीमान के साथ सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में पेपर देने के लिए आया था। पेपर खत्म होने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद वो दोनों बाइक से भोपा रोड ओवरब्रिज से जा रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी चालक लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए आया और बाइक में टक्कर लगने से बाल बाल बची। वो कुछ आगे बढे ही थे कि स्कूटी चालक ने उनके पास आकर चाबी से हमला कर दिया। इसमें प्रिंस घायल हो गया। ध्रुव ने विरोध किया तो गाली गलौच की गई, मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सैफई जैसा सपा का परिवारवादः संजीव बालियान

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-ईंट से कुचलकर व्यक्ति की हत्या,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »