MUZAFFARNAGAR-मोदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों का ब्लैक आउट

मुजफ्फरनगर। वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में मुस्लिमों में आक्रोश कायम है। इस कानून के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ ही मुस्लिमों के द्वारा लगातार सामाजिक आंदोलन भी किए जा रहे हैं, इसका नजारा बुधवार की देर रात देखने को मिला, जब मुस्लिम बस्तियों में वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिमों के द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ एक सामूहिक शांतिपूर्ण अंादोलन करते हुए अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान की बत्ती गुल कर दी। 15 मिनट तक मुस्लिम इलाकों में पूरी तरह से अंधेरा छाया रहा और लोगों ने अपनी दुकान व घरों के बाहर निकलकर इसके खिलाफ एक मौन रोष प्रकट किया।

केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन कानून 2025 बना दिया गया है, इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है, इसके साथ ही मुस्लिम संगठन और लोग अपने स्तर से भी प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में किए जा रहे सामाजिक आंदोलन की इसी कड़ी में बुधवार को भी मुस्लिम इलाकों में प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध जताते हुए नौ बजे से सवा नौ बजे तक लाइट ऑफ कर दीं। मुस्लिम संगठनों के द्वारा इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया।

बताया गया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिमों से अपील की थी कि वो केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ कानून के खिलाफ 30 अपै्रल को रात नौ बजे से सवा नौ बजे तक 15 मिनट के लिए अपने घरों और दुकानों की लाइट बंद कर मौन रूप से आक्रोश प्रकट करें। इसके लिए एआईएमआईएम सहित अन्य मुस्लिम संगठनों के लोगों ने समाज के बीच रहकर प्रचार भी किया और इसका पूरा पूरा असर भी दिखाई दिया। बुधवार की रात मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 मिनट के लिए घरों-दुकानों की लाइट बंद रखीं और अपने घरों व दुकानों से बाहर आकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए वक्फ कानून लाने पर मोदी सरकार की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांग

इस दौरान शहर से लेकर गांव देहात तक इस प्रदर्शन का पूरा असर नजर आया। शहर में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों लद्दावाला, खालापार, मल्हुपूरा, सरवट सहित अन्य क्षेत्रों में भी मुस्लिमों ने प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक आउट किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि उनके द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन कानून 2025 का खामोशी से बत्ती गुल कर के विरोध किया गया। कहा कि वक्फ कानून इस्लामी शरीया और व्यवस्था के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संपत्तियों में सरकार की दखलअंदाजी को बढ़ावा देगा। यह सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का मुद्दा है। सरकार जब तक कानून को वापस नहीं लेती, मुस्लिम समाज के द्वारा इस तरह से सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनींस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद

Read More »