सामाजिक संगठनों ने किया एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक देश, एक चुनाव के लिए चलाये जा रहे जन समर्थन अभियान की कड़ी में मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर सामाजिक संगठन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जुटे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि देश में एक ही चुनाव व्यवस्था होने से आर्थिक लाभ होगा और समय की भी बचत होगी।

भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल के संयोजन में एक देश एक चुनाव व्यवस्था के अंतर्गत मूलचंद रिसोर्ट पर सामाजिक संगठन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का कार्यक्रम संयोजिका ममता अग्रवाल ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में नगर के कई सम्मानित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सामाजिक संगठनों ने एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक देश एक चुनाव की व्यवस्था का पूरी तरह समर्थन करते हुए इसको देश हित में बताया।

इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार


इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मंत्री कपिल देव ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक देश एक चुनाव की पहल केवल एक विचार नहीं, ये नए भारत की मजबूत नींव रखने वाली व्यवस्था साबित होने जा रही है। यह व्यवस्था आज समय की पुकार है, विकास की रफ्तार है। उन्होंने इसके लिए सभी को साथ खड़े होने को प्रेरित करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल पर विचार-विमर्श करते हुए एक देश, एक चुनाव की दिशा में देश को एकजुट और सशक्त बनाने के लिए इस ऐतिहासिक बदलाव का समर्थन करें और भारत को एक नई गति प्रदान करने में सहयोगी बनें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अभिषेक गर्जुर, शरद शर्मा, प्रमोद मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, अमित पटपटिया सहित कई प्रमुख सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने पूर्व सांसद राजपाल सैनी से मीरापुर पर लिया फीडबैक

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »