एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा आई कैम्प, 160 लोगों को मिला उपचार

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया गया। आज प्रातः यहां पर वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञा नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का फ्री ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। शिविर में 160 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, चिकित्सकों और उपचार के लिए आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 25 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल में मासिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माह के प्रत्येक चौथे रविवार को किया जा रहा है। इसमें सेवा और सुविधा को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास हम कर रहे हैं। रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की टीम का हमें पूरा सहयोग मिला। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञा डॉ. स्वाति अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ सेवा प्रदान की और नेत्र रोगियों को उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया। बताया कि शिविर में 160 नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए परामर्श दिया गया। जांच में मोतियाबिंद पाये जाने पर 27 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। ऑपरेशन के साथ ही इनको ले जाने और लाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी गुप्ता, वरदान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरन दास गर्ग, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप अग्रवगाल, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, सीए अजय अग्रवाल, योगेन्द्र जैन, रामकुमार तायल मौजूद रहे। शिविर आयोजन में डॉ. स्वाति अग्रवाल और उनकी टीम में शामिल मयूर अग्रवाल, मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार और डॉ. अजहर हुसैन के साथ ही विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA---22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गयाउनका कहना है कि पिछले कुछ

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  गांवों में मिलेगा खतौनी ठीक कराने का अवसरः धर्मेन्द्र मलिकग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के

Read More »