मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली में बिजली के तारों की चिंगारी से मुर्गी फार्म के शेड में आग लग गई.। पुलिस का कहना है कि फार्म खाली था। वहां कोई मुर्गी नहीं थी। फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। इस संबंध में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है।

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें: भाकियू के जिलाध्यक्ष बीमार, नरेश टिकैत ने बनाई नई कमेटीशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिलों को आगामी





