द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में “विश्व पृथ्वी दिवस” का उल्लासपूर्ण आयोजन

द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को केंद्र में रखकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों को पृथ्वी की महत्ता और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात प्री-प्राइमरी व प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पृथ्वी संरक्षण पर आधारित कविताएँ, भाषण, समूह-गीत, स्किट एवं भावपूर्ण नृत्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  क्रांति सेना ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

 

छात्रों ने अपने हाथों से तैयार किए गए पोस्टरों और चार्ट्स के माध्यम से हरित पृथ्वी, सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने यह संकल्प भी लिया कि वे प्रकृति की रक्षा के लिए पौधारोपण करेंगे, जल की बचत करेंगे और प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन श्री श्री राजकिशोर गुप्ता जी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का एक प्रभावी माध्यम हैं। साथ ही यही भी बताया कि द दून वैली पब्लिक स्कूल न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर भी विशेष रूप से कार्य करता है। पृथ्वी दिवस के इस आयोजन ने छात्रों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और प्रगाढ़ किया हैं ।

इसे भी पढ़ें:  वन नेशन वन एमएसपी नीति लागू करें सरकारः धर्मेंद्र मलिक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *