27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल मंडल में संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं। उनके द्वारा सहारनपुर मंडल के जनपदों का दौरा करते हुए जनपद सहारनपुर एवं शामली में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुना और संगठन को बढ़ाने पर बल दिया गया।

मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ इस दौरे में शाामिल रहे समस्त पदाधिकारियों का जनपद सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी ने अपनी इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी सरकार नितिन अग्रवाल द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए अनेक मुद्दों पर आगामी 27 अप्रैल को लखनऊ में व्यापार संगठन के प्रदेश भर के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है, जिसमें व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त जिलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसी परिपेक्ष में व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त मंडलों के प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों से अवगत कराने हेतु ये दौरा कर बैठक आयोजित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी की 16 बाइक बरामद।

उन्होंने कहा कि लगातार जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। अगर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को इसी तरह निशाना बनाया जाता रहा तो इसका खुलकर विरोध किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर जीएसटी विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसी भी कीमत पर हम इंस्पेक्टर राज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंडल के दौरे पर मुजफ्फरनगर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, जिला युवा प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर मंत्री विशाल शर्मा भी शामिल रहे। सहारनपुर में बैठक के दौरान सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, नगर महामंत्री विजय मलिक, गौरव दुंग, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष विजन, नगर उपाध्यक्ष अनुपम जुनेजा, मनप्रीत सिंह, मयंक चौधरी, रजत गर्ग, संजय बंसल, दिवाकर, राजकुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, प्रेमचंद, नरेश शर्मा, मुनेश त्यागी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-विकास के विचार को धरातल पर लाई डॉ. प्रज्ञा सिंह

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-विकास के विचार को धरातल

Read More »