एक बीघा जमीन कब्जाने पर शाहनवाज राणा पर नया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जीएसटी टीम के छापे के दौरान महिला अधिकारी के साथ अभद्रता और हमले के आरोप में जेल गये पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोबाइल प्रकरण में उनको चित्रकूट की जेल भेजने के साथ ही उनके समधी पूर्व विधायक मौहम्मद गाजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, अब एक बीघा जमीन को कब्जाने, धमकी देने और डराने के आरोप में शाहनवाज राणा पर नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें उनके साले और एक नौकर को भी नामजद कराया गया है।

शहर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में जैनबया स्कूल के पास परिवार के साथ रह रहे रईस अमहद जैदी पुत्र फतह जैदी ने मंसूरपुर थाने में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रईस जैदी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से संधावली का रहने वाला है और गांव में उसकी एक बीघा कृषि योग्य भूमि है, जिस पर उसने इस भूमि पर लिप्टिस के पेड़ लगा रखे हैं। इसी भूमि के पास शाहनवाज राणा की बेनामी कृषि भूमि भी है, जिसकी देखरेख उनका साला कामरान राणा निवासी सूजडू और विश्वासपात्र नौकर मुस्तकीम अंसारी निवासी दधेड़ू कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जिम ट्रेनर ने नशा देकर महिला डॉक्टर का किया यौन शोषण 

खेत पर जाने को न रास्ता देते हैं और न सिंचाई का पानी

रईस का आरोप है कि मुस्तकीम अपराधी किस्म का मक्कार व्यक्ति है, उसने शाहनवाज राणा के नाम पर लोगों को डरा और धमकाकर कामरान राणा के साथ मिलकर काफी भूमि पर कब्जा कर रखा है, जिसमें उसकी एक बीघा भूमि को भी पेड़ सहित अपनी भूमि में मिलाकर कब्जा किया हुआ है और उस पर लगातार यह भूमि बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर वो लोग उसको तरह-तरह से धमकी देकर आतंकित कर रहे हैं और अपनी भूमि पर जाने के लिए न तो रास्ता दिया जाता है और न ही सिंचाई लिए ट्यूबवैल से उनको पानी दिया जाता है, जबकि इसके लिए पैसे भी ले लिये जाते हैं। रईस की शिकायत पर मंसूरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, उनके साले कामरान राणा और नौकर मुस्तकीम अंसारी के खिलाफ तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 308(5), 351(2) और 351(4) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शाहनवाज राणा जेल में हैं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

महिला के नाम पर खरीदी 17 बीघा भूमि, कब्जा 30 बीघा पर किया

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के खिलाफ रईस जैदी ने बेनामी सम्पत्ति खरीदकर लोगों को डराकर उनकी भूमि कब्जाने के आरोप में पुलिस को बताया गया है कि गांव संधावली में शाहनवाज राणा के द्वारा नायाब फातमा नामक महिला के नाम पर 17 बीघा भूमि बेनामी सम्पत्ति के रूप में खरीदी है। दधेड़ू निवासी मुस्तकीम करीब 25 साल से उनके यहां पर नौकरी करता है और शाहनवाज राणा का पालतू बदमाश है, जो वर्तमान में भूमि की देखभाल के नाम पर संधावली में रहने लगा है। इस बेनामी सम्पत्ति की देखरेख मुस्तकीम और कामरान करते हैं। आरोप है कि भूमि 17 बीघा खरीदी गई, लेकिन मौके पर इन लोगों ने आसपास की अन्य भूमि पर कब्जा कर इसे 30 बीघा कर लिया है, इसमें उसकी एक बीघा भूमि पर भी ये लोग काबिज हैं। मुस्तकीम भी पांच दिसम्बर को राणा स्टील वहलना चौक पर जीएसटी के छापे के दौरान जीएसटी टीम पर हमला करने वाले लोगों में शामिल रहा और वो शातिर बदमाश है। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा ने अपने साले से रईस को फोन करवाकर धमकी दिलाई कि यदि भूमि नहीं दी तो जान से मरवा देंगे।

इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री हाईवे के पास हादसा... यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो की मौत

संधावली में भूमि पर आकर आतंक मचाते हैं राणा परिवार के बच्चे

मुजफ्फरनगर। पीड़ित रईस जैदी ने पूर्व विधायक शाहनवाज और कामरान के बच्चों पर भी आरोप लगाया कि वो संधावली स्थित उक्त भूमि पर लग्जरी गाड़ियों से हथियार लेकर पहुंचते हैं और आतंक का माहौल पैदा करते हैं, लोगों को फायरिंग कर डराया जाता है। जब कोई विरोध करता है तो कहते हैं कि बंदूकों की नाल सफाई के लिए वो फायरिंग कर रहे हैं। रईस ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार राणा परिवार के बच्चे गाड़ियों से कुछ लड़कियों को लेकर भी भूमि पर आते है और उनके साथ यहां गंदा काम करते हैं। अवैध हथियारों का भी खुला प्रदर्शन करते हुए आसपास के खेत वालों को भी भयभीत किया जाता है। इनके हथियारों के बल पर ही आसपास के खेतों की डोल मुस्तकीम अंसारी खुद खड़ा रहकर कटवाता है और भूमि पर कब्जा किया जाता है। रईस का कहना है कि जब उसने अपने खेत से ट्राली निकलवाने का प्रयासा किया तो मुस्तकीम ने उसको डराकर अवैध रूप से धन वसूली की, इससे वो और परिवार परेशान हैं। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं, दमघोंटू हवा-फैक्ट्रियों में जल रही पॉलीथिनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़,

Read More »