सीडीओ संदीप भागीया का नोएडा तबादला, मेरठ से देशभूषण आये

मुजफ्फरनगर। अंडर ट्रेनी आईएएस और सीडीओ संदीप भागीया का शासन ने देर रात गैर जनपद तबादला कर दिया। उनके स्थान पर मेरठ जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात आईएएस अंडर ट्रेनी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर में सीडीओ बनाया गया है। इसके साथ ही यातायात उप निरीक्षक को पीएसी मुख्यालय तैनात कर दिया गया है।

देर रात उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। इनमें छह जिलों के डीएम और कुछ अंडर ट्रेनी आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। शासन के द्वारा मुजफ्फरनगर में सीडीओ के रूप में तैनात आईएएस संदीप भागीया को नोएडा में अपर आयुक्त राज्य कर बनाया है। उनके स्थान में मेरठ में एसडीएम सदर का कार्यभार संभाल रहे अंडर ट्रेनी आईएएस कंडारकर कमल किशोरी देशभूषण को मुजफ्फरनगर में सीडीओ बनाया गया है। कमल किशोर मूल रूप से मध्य प्रदेश के जनपद लातूर के निवासी हैं और यूपीएससी 2020 की परीक्षा में उनके द्वारा 137 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर आईएएस यूपी कैडर प्राप्त किया। वो साल 2023 में वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में राजातालाब एसडीएम रहे और वहां से दिसम्बर 2023 में उनका तबादला मेरठ जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कर दिया गया था। इसके साथ ही शासन के आदेशों पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा यातायात उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इसमें मुजफ्फरनगर के टीएसआई इन्द्रजीत सिंह का तबादला पीएसी मुख्यालय कर दिया गया है और आगरा में तैनात टीएसआई जितेन्द्र सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  तोहिदा सहित ककरौली बवाल में नामजद सभी 25 लोगों के मुकदमे लड़ेगी सपा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *